नोट : यह स्टोरी Ulterior by Ankit Vaishnav नाम से Amazon की बेस्ट सेलर स्टोरी रही हैं।
यह एक पितृसत्तात्मक मिस्ट्री है, जिसे गज़ब की लेखनी से रहस्यमयी लबादे में पिरोया गया है। यह अमाया नामक लड़की के हैरतअंगेज संघर्ष की कहानी है। इसके रोचक किरदारों में तुनकमिज़ाज मास्टर, षड्यंत्रकारी तांत्रिक ब्राह्मण और एक प्रेमी कुम्हार का बेटा शामिल है। यह कहानी बैकग्राउंड में वर्तमान समाज में प्रचलित फेक न्यूज़, प्रोपगेंडा और जनता को डराकर मुद्दों की जवाबदेही से बचने जैसी पोलिटिकल छल को शानदार तरीके से प्रस्तुत करती है। यह कहानी जहां एक ओर पाठक को अपनी डरावनी रोमांचक स्टोरी से डराती है वही दूसरी ओर पितृसत्ता की वीभत्स परते उधेड़ती है और पाठक को सोचने पर मजबूर करती है।कहानी के भीतर कई कहानियाँ आगे क्या होगा? आगे क्या होगा? वाली मिस्ट्री से अंत तक रोमांचित करती है आप इस अनएक्सपेक्टेड एडवेंचर में इस तरह खो जाएंगे की आप भी अमाया के जीवन को कहानी के दौरान जीने लगेंगे। इसमें हवेली है, इसमें चुड़ैले है, इसमें तत्र मंत्र जादू टोना है, इसमें नॉस्टैल्जिया है, इसमें इश्क है, इश्क में धोखा है और इन सब के साथ एक स्ट्रांग मैसेज है और इस मैसेज का बखूबी संचार इस कहानी की ताकत नजर आता है।
Loading...